होजाई नागरिक समाज ने ऊपरी असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपे 1,00,500 रुपये

थर्ड आई न्यूज

होजाई से रमेश मुंदड़ा

ऊपरी असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए होजाई नागरिक समाज ने मानवीय पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग दिया है। संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला आयुक्त को 1,00,500 रुपये (एक लाख पांच सौ रुपये) का बैंक ड्राफ्ट सौंपते हुए इसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने का अनुरोध किया।

होजाई नागरिक समाज के सचिव एवं समाजसेवी कमल दत्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में जिला आयुक्त संजय दत्त से मुलाकात की। इस दौरान प्रमोद रंजन दास, मोजूदा रंजन बोरा, नेवाजुद्दीन अहमद, बाबुल साहा और असीम मजूमदार सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे।

संगठन की ओर से जिला प्रशासन को सौंपे गए पत्र में कहा गया कि ऊपरी असम में आई हालिया बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है। हजारों लोग प्रभावित हुए हैं तथा उनके घरों, घरेलू सामान और पशुधन को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसी विषम परिस्थिति में होजाई नागरिक समाज ने अपनी ओर से राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से यह राशि प्रदान की है।

संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनकी यह छोटी-सी सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *