स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों को ठंडे पेयजल की सौगात, नूतन फटासिल टाउन हाई स्कूल में दो नल वाली वाटर कूलर मशीन का शुभारंभ

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति ने श्री बालाजी भक्त मंडल, गुवाहाटी के सहयोग से फटासिल बाजार स्थित नूतन फटासिल टाउन हाई स्कूल में विद्यार्थियों के लिए दो नल वाली ठंडे पानी की मशीन का शुभारंभ किया।

इस पहल का उद्देश्य स्कूल के विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है। गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इसे विद्यार्थियों की दैनिक आवश्यकता से जुड़ा उपयोगी सेवा कार्य बताते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति की अध्यक्ष सारिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पिंकी बैंगानी, सह सचिव सुनीता वर्मा सहित दीपिका अग्रवाल और बबीता अग्रवाल तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

श्री बालाजी भक्त मंडल, गुवाहाटी की ओर से अध्यक्ष कैलाश चौधरी, सचिव रिडिश पांडिया, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, मनोज गौतम सहित मंडल के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य उषा रानी राय एवं अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था करने पर राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति और श्री बालाजी भक्त मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *