सेवा भारती गुवाहाटी की नई कार्यकारिणी का गठन, पंकज जालान अध्यक्ष व प्रदीप नाहटा बने मंत्री

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी, 15 सितंबर। सेवा भारती, पूर्वांचल, केशव धाम, के.बी. रोड, पलटन बाजार, गुवाहाटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वोत्तर क्षेत्र के क्षेत्र सह सेवा प्रमुख सुरेन्द्र तालखेड़कर के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों का अंतिम निर्धारण किया गया।

नई कार्यकारिणी में पंकज जालान को अध्यक्ष, डॉ. विकास चौधरी को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार नाहटा, सीए को सचिव, मंजीत हजारिका एवं किशोर ठाकुरिया को संयुक्त सचिव तथा सुभाष सुराणा, सीए को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अमित कंसल, अरुण गुप्ता, मंजू देवी भंसाली, अग्निस्वर मित्रा, राजेश सुराणा, शैलेस गोयनका, जिंतु हलोई, बंकिम शर्मा, शिखा भुयाँ, बबिता मित्तल, राहुल चमड़ियाँ, आशीष शिखधर एवं प्रत्युष दास को शामिल किया गया है।

रातुल बरुआ एवं डॉ. निर्मल बेड़िया संस्था के सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

सेवा भारती गुवाहाटी के नवनियुक्त सचिव प्रदीप नाहटा ने बताया कि संस्था समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद वर्गों के बीच सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से सेवा गतिविधियों को नई गति मिलने के साथ संगठन के सेवा कार्यों का और विस्तार होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *