मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा का डांडिया-रास कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की ओर से आयोजित डांडिया एवं रास कार्यक्रम सादगी, शालीनता और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद माता रानी के जयकारों के साथ कार्यक्रम की विधिवत…

