मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा का डांडिया-रास कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की ओर से आयोजित डांडिया एवं रास कार्यक्रम सादगी, शालीनता और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद माता रानी के जयकारों के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति भजनका उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में कंचन पोद्दार , सुनीता भूतेरिया एवं प्रीति बेद ने शिरकत की। निर्णायक मंडल में बॉबी बादशाह, मोना गोड़ एवं पायल जैन शामिल रहीं।
कार्यक्रम की संयोजिकाएं निकिता सांखला , शीतल जालान, राजश्री कुचेरिया एवं प्रेमलता सिंघानिया थीं। सभी संयोजिकाओं ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डांडिया एवं रास के दौरान महिला सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ परिधान, सर्वश्रेष्ठ डांडिया, सर्वश्रेष्ठ जोड़ी और सर्वाधिक ऊर्जावान नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिला शाखा की सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। शाखा की सलाहकार सरोज मित्तल, शारदा केडिया एवं वंदना सोमानी तथा स्थायी आमंत्रित सदस्य अनीता अग्रवाल एवं जयश्री झुंझुनवाला की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। उपाध्यक्ष रश्मि जैन ने भी आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।
कार्यक्रम के समापन पर शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, संयोजिकाओं एवं महिला शाखा की सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम यादगार और सफल बन सका।

