लखीमपुर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भक्तिमय वातावरण में संपन्न

थर्ड आई न्यूज

बाबू देव पांडे की रिपोर्ट

लखीमपुर, 26 अक्टूबर। स्थानीय श्री श्री हनुमान मंदिर परिसर में रविवार की शाम 7 बजे श्री हनुमान चालीसा भक्त मंडली के सौजन्य से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमानजी की विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

इस धार्मिक आयोजन में भक्त मंडली के प्रमुख सदस्यों संजय चौधरी, पतिराम गुप्ता, दिनेश शर्मा, कन्हैया शर्मा, बाबु देव पाण्डेय, रमेश शर्मा, अजय शर्मा, अमन गुप्ता, राहुल कुमार, अंगज कुमार मंडल और विश्वजीत राज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर महाआरती की गई तथा उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। श्री हनुमान चालीसा भक्त मंडली ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *