गोपाष्टमी मेले में पारीक सभा की जल सेवा के 42 वर्ष, परंपरा को आगे बढ़ा रही नई पीढ़ी,वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल सेवा शिविर का उद्घाटन
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 16 नवंबर। महानगर के आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला में आयोजित तीन दिवसीय गोपाष्टमी मेले में पारीक सभा, गुवाहाटी इस वर्ष भी अपनी 42 वर्षों पुरानी जल सेवा की परंपरा का निर्वहन कर रही है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्थापित जल सेवा शिविर का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया।
पारीक सभा के अध्यक्ष दिनेश पारीक की उपस्थिति में सभा के उपाध्यक्ष परेश पारीक, वरिष्ठ सदस्या मंजू पारीक एवं बजरंग व्यास ने संयुक्त रूप से जल सेवा शिविर का उद्घाटन किया।
पारीक सभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम पारीक एवं उपाध्यक्ष लादूराम पारीक ने बताया कि सभा पिछले 42 वर्षों से निरंतर गोपाष्टमी मेले में जल सेवा का कार्य करती आ रही है। दशकों से चली आ रही यह परंपरा पारीक समाज की सेवा भावना, समर्पण और सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस वर्ष जल सेवा शिविर के संचालन की जिम्मेदारी संयोजक के रूप में सिद्धार्थ पारीक एवं अंकित को सौंपी गई है।
शिविर के उद्घाटन के अवसर पर पारीक महिला परिषद की अध्यक्ष निशा पारीक, मंत्री जया पारीक, कोषाध्यक्ष पूजा जोशी, पारीक सभा के कोषाध्यक्ष नंदकिशोर पारीक, वरिष्ठ सदस्य सुरेश पारीक, श्रीचंद व्यास, मुकेश पारीक, प्रदीप पारीक एवं पवन पारीक सहित महिला परिषद की सलाहकार सुषमा शर्मा, ममता पारीक, निर्मला पारीक, मधु शर्मा, किरण पारीक, ज्योति पारीक और कृतिका पारीक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।
वहीं पारीक युवक परिषद के मंत्री परमेश्वर पारीक, कोषाध्यक्ष प्रदीप जोशी, देवेश पारीक, प्रमोद पारीक एवं शौर्य पारीक सहित परिषद के युवा सदस्य भी जल सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं ने समाज की इस चार दशक से अधिक पुरानी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने तथा अन्य सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि गोपाष्टमी मेले में पारीक सभा की जल सेवा की अपनी एक विशिष्ट पहचान बन चुकी है। इस सेवा कार्य में पारीक सभा, पारीक महिला परिषद और पारीक युवक परिषद की सामूहिक सहभागिता समाज की एकजुटता का परिचायक है। विशेष रूप से नई पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी से समाज की इस गौरवशाली सेवा परंपरा को निरंतरता मिल रही है।

