alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

जोरहाट में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, चारों विधानसभा क्षेत्रों में दिखा उत्साहजनक मतदान प्रतिशत

थर्ड आई न्यूज़

जोरहाट से नीरज खंडेलवाल

असम विधानसभा चुनाव 2026 के तहत जोरहाट जिले में मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाया।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा—
• टिओक विधानसभा क्षेत्र: 79.92%
• जोरहाट विधानसभा क्षेत्र: 77.97%
• मरियानी विधानसभा क्षेत्र: 80.77%
• तिताबर विधानसभा क्षेत्र: 80.70%

सुबह के शुरुआती घंटों में मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई। पूरे जिले में मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे, जिसके चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

जिला प्रशासन ने बताया कि मतदान का अंतिम एवं आधिकारिक प्रतिशत ईवीएम के फॉर्म 17सी के अनुसार आंकड़े प्राप्त होने के बाद जारी किया जाएगा। फिलहाल उपलब्ध आंकड़े प्रारंभिक हैं, जो मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाते हैं।

चुनाव अधिकारियों ने शांतिपूर्ण एवं सफल मतदान के लिए सभी मतदाताओं, सुरक्षा बलों और चुनावकर्मियों का आभार व्यक्त किया है। यह मतदान प्रक्रिया जिले में लोकतांत्रिक जागरूकता और सहभागिता का सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *