लायंस क्लब ऑफ गौहाटी ने रंगाली बिहू उत्सव में बिखेरे संस्कृति के रंग

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 27 अप्रैल।
लायंस क्लब ऑफ गौहाटी ने असम के प्रमुख पर्व रंगाली बिहू को हर्षोल्लास, परंपरा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया। होटल विश्वरत्न में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्सव को यादगार बना दिया।

जनसंपर्क अधिकारी संजय सैंथोलिया के अनुसार आयोजन क्लब के अध्यक्ष राजेश हंसारिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। संयोजक खगेन डेका और सह-संयोजक महेश शर्मा के समन्वय से कार्यक्रम सुचारु रूप से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सभी सदस्य पारंपरिक असमिया वेशभूषा में सजे नजर आए और बिहू गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। सचिव नरेश अग्रवाल ने बताया कि पारंपरिक बिहू नृत्य का सभी ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान महाबीर प्रसाद अग्रवाल (इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्स, लायनिस्टिक वर्ष 2028-30) और मनोज भजनका (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट, 2026-27) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष राजेश हंसारिया ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ सदस्यों के बीच आपसी एकता और सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। कोषाध्यक्ष आनंद सराफ ने आयोजन की सफलता के लिए सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *