ऊपरी असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आया चाबीपुल वाल्मीकि समाज, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 11 हजार रुपये

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 30 जुलाई। ऊपरी असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चाबीपुल वाल्मीकि समाज सेवा समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 हजार रुपये का योगदान दिया है। समिति ने आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए यह सहयोग राशि राज्य सरकार को सौंपी।

समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के मंत्री अशोक सिंघल से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 हजार रुपये की राशि सौंपी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऊपरी असम में आई बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और ऐसे कठिन समय में समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में योगदान देना चाहिए।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह राशि भले ही छोटी हो, लेकिन इसके पीछे बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना और सहयोग की भावना निहित है। उन्होंने समाज के अन्य संगठनों और सक्षम नागरिकों से भी आगे आकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

चाबीपुल वाल्मीकि समाज सेवा समिति ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से यह राशि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने में उपयोगी सिद्ध होगी। साथ ही समिति ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *