लखीमपुर सदर थाना परिसर में ‘अमृत धारा’ पेयजल कूलर का उद्घाटन

थर्ड आई न्यूज

लखीमपुर से बाबू देव पांडे

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए भगवान परशुराम युवा सेवा समिति, उत्तर लखीमपुर ने सदर पुलिस थाना परिसर में ‘अमृत धारा’ पेयजल कूलर स्थापित किया।

पेयजल कूलर का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुनेंद्र डेका ने किया। यह परियोजना बलराम शर्मा द्वारा अपनी स्वर्गीय माता चंद्रपति देवी की पुण्य स्मृति में दानस्वरूप स्थापित कराई गई है।

उद्घाटन समारोह में मारवाड़ी समाज के महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने समिति की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायी मिसाल बताया।

समिति के पदाधिकारी बलवान शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना आने वाले आम नागरिकों, पुलिस कर्मियों तथा राहगीरों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘अमृत धारा’ परियोजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्य निरंतर करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *