लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी रूट्स ने आयोजित किया भव्य पारिवारिक दिवाली मिलन समारोह
थर्ड आई न्यूज
मनोरंजक खेलों, लॉटरी और रात्रिभोज के बीच सदस्यों ने सपरिवार मनाया उत्सव
गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी रूट्स की ओर से 2 नवंबर को जीएस रोड स्थित होटल अवेसम पैलेस में भव्य पारिवारिक दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंचन अग्रवाल ने की।
समारोह में क्लब के बड़ी संख्या में सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आपसी मेल-मिलाप और मनोरंजक गतिविधियों के साथ हुई। इसके बाद आयोजित लॉटरी में विजेता को चांदी का सिक्का प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हंसी-मजाक और मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन में सभी ने उत्साह के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट रात्रिभोज का आनंद लिया।
समारोह में राजकुमार मोरे एवं प्रभा देवी मोर , हनुमान अग्रवाल एवं ललिता देवी अग्रवाल, राजकुमार जैन एवं लीना जैन, संतोष अग्रवाल एवं अंजलि अग्रवाल, कमल सोनी एवं मैना सोनी, संजीव चौधरी एवं बांसुरी चौधरी, संजीव अग्रवाल एवं कंचन अग्रवाल तथा अरुण पोद्दार एवं दीपशिखा पोद्दार उपस्थित थे।
कार्यक्रम सौहार्द, आपसी भाईचारे और पारिवारिक आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने इस यादगार आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

