पारीक महिला परिषद ने इंजीनियर प्रतिभाओं का किया सम्मान, समाज की उपलब्धियों को गौरव से जोड़ते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा और सफलता के लिए प्रेरित करने की अनूठी पहल
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 15 सितंबर । पारीक महिला परिषद, गुवाहाटी द्वारा समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “समाज का गौरव – हमारी शान, ज्ञान की ज्योति – पारीक की पहचान” प्रकल्प के अंतर्गत इंजीनियर्स डे पर समाज की होनहार इंजीनियर प्रतिभाओं सलोनी पारीक, प्रतीक पारीक, अभिलाष पारीक, निकिता पारीक एवं नयन पारीक को सम्मानित करने की पहल की गई।
इस क्रम में इंजीनियर सलोनी पारीक के घर पहुँचकर परिवारजनों के साथ उनकी उपलब्धि की खुशी साझा की गई। इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिह्न एवं फूलाम गमछा भेंट कर स्नेह, सम्मान एवं गौरव के साथ अभिनंदन किया गया।
अन्य इंजीनियर प्रतिभाएँ—प्रतीक पारीक, अभिलाष पारीक, निकिता पारीक एवं नयन पारीक—वर्तमान में अपनी व्यस्तताओं के कारण उपस्थित नहीं हो सके। परिषद द्वारा उनकी उपस्थिति एवं उपलब्धता के अनुसार आगामी दिनों में उनका सम्मान किया जाएगा।
परिवारों के बीच जाकर प्रतिभाओं का सम्मान करना परिषद के लिए केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनकी सफलता को पूरे समाज की खुशी और गौरव से जोड़ने का एक आत्मीय प्रयास है।
इस प्रकल्प के तहत परिषद द्वारा डॉक्टर, सीए एवं शिक्षक प्रतिभाओं का सम्मान पहले ही किया जा चुका है। इसी गौरवमयी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इंजीनियर प्रतिभाओं के सम्मान की शुरुआत की गई है। आगामी चरण में समाज के होनहार वकीलों का सम्मान भी किया जाएगा।
परिषद का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं की उपलब्धियों को पहचान देना, उनके परिवारों की खुशियों में सहभागी बनना तथा नई पीढ़ी को शिक्षा, मेहनत और सफलता के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में पारीक महिला परिषद की अध्यक्ष निशा पारीक एवं सचिव जया पारीक सहित पूर्व अध्यक्ष विनिता पारीक, कौशल्या व्यास, सरोज जोशी एवं सीमा जोशी की गरिमामयी एवं आत्मीय उपस्थिति रही।

