तपस्वी दंपति का अभिनंदन कर की तपस्या की अनुमोदना

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी। भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा, गुवाहाटी शाखा की ओर से दशलक्षण पर्व के दौरान तपस्या करने वाले सुधीर सेठी एवं सिम्पल सेठी का तपस्वी अभिनंदन किया गया। पूज्य 108 पुण्यसागर जी महाराज के सान्निध्य में दशलक्षण पर्व के व्रत निर्विघ्न संपन्न होने तथा दोनों के गुवाहाटी आगमन के बाद महासभा की सदस्याओं ने उनके निवास पर पहुंचकर मोमेंटो एवं उपहार भेंट किए और उनकी तपस्या की अनुमोदना की। साथ ही उनके सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर संगीता कासलीवाल एवं रिचा गोधा ने तपस्वी दंपति का तिलक एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिखा छाबड़ा सहित अन्य सदस्यों ने दोनों को तपोभिनंदन पत्र भेंट किया।

गुवाहाटी शाखा अध्यक्ष रश्मि जैन ने तपस्वी दंपति के तप, त्याग एवं धार्मिक साधना की हृदय से अनुमोदना करते हुए उनके उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

महासभा की ओर से कहा गया कि तप और धर्म साधना के प्रति उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसी साधना धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ समाज में त्याग, संयम और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *