गुवाहाटी को हरा-भरा बनाने की पहल, भगदत्त फ्लाईओवर के नीचे वर्टिकल ग्रीन वॉल का उद्घाटन

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने 15 अक्टूबर को गुवाहाटी के दिसपुर स्थित भागदत्त फ्लाईओवर-1 के नीचे विकसित वर्टिकल ग्रीन वॉल का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता में सुधार करना है।

गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत इस परियोजना को लागू किया जा रहा है। इसके लिए कुल 34.82 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। योजना के तहत गुवाहाटी शहर में फ्लाईओवर के नीचे 20 चयनित स्थानों पर वर्टिकल ग्रीन वॉल विकसित की जाएंगी।

इस परियोजना के माध्यम से शहर के शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ एवं बेहतर पर्यावरण तैयार करने के प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *