दिगंबर जैन महिला महासभा की गुवाहाटी शाखा की पहली साधारण सभा संपन्न, रश्मि जैन अध्यक्ष, विद्या ठोलिया उपाध्यक्ष और सुनीता रारा मंत्री मनोनीत

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी, 13 नवंबर। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा की गुवाहाटी शाखा की प्रथम साधारण सभा शुक्रवार को उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिखा छाबड़ा की उपस्थिति में शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सभा का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष रश्मि जैन के स्वागत उद्बोधन और णमोकार मंत्र के साथ हुआ। नई कार्यकारिणी में रश्मि जैन को अध्यक्ष, विद्या ठोलिया को उपाध्यक्ष, सुनीता रारा को मंत्री तथा सिंपल सेठी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में राइस प्लस के संपादक सम्पत जी मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शाखा की ओर से उन्हें फुलाम गमछा और भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सभा में महासभा के आगामी कार्यक्रमों के साथ सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित महिला सदस्यों ने अपने सुझाव रखे और संस्था की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

सभा में संगीता जैन, अल्का जैन, रत्नमाला जैन, सीमा गंगवाल, स्वीटी गंगवाल, पूनम जैन, हेमलता काला, सरोज जैन, सुधा जैन, बबीता छाबड़ा, ज्योति पांड्या, खुशबू जैन, नेहा जैन, रोशनी जैन, ऋचा गोधा, सुनीता बगड़ा, पाना सेठी, शशि गोधा, वंदना जैन, दीपिका पाटनी, पिंकी जैन एवं राजकुमारी पांड्या उपस्थित रहीं।

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *