धुबड़ी में मारवाड़ी सम्मेलन ने श्रद्धालुओं को पिलाई 5,500 कप चाय, पंचूघाट पर आयोजित सेवा शिविर में संध्या और प्रातःकाल श्रद्धालुओं के लिए चाय-बिस्कुट की व्यवस्था

थर्ड थर्ड न्यूज

धुबड़ी। छठ महापर्व के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन की धुबड़ी शाखा की ओर से स्थानीय पंचूघाट पर श्रद्धालुओं और व्रतधारियों की सेवा के लिए शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान संध्या अर्घ्य और प्रातःकालीन अर्घ्य के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के बीच चाय और बिस्कुट वितरित किए गए।

पंचूघाट पर लगभग 525 व्रतधारियों ने छठ मैया की आराधना कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। सेवा शिविर में विशेष रूप से सुबह 3 बजे से 7 बजे तक लगातार चार घंटे चाय और बिस्कुट का वितरण किया गया। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान लगभग 5,500 कप चाय श्रद्धालुओं को पिलाई गई। इसके लिए करीब 60 लीटर दूध, 20 किलोग्राम चीनी और 2.5 किलोग्राम चायपत्ती का उपयोग किया गया।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में मारवाड़ी सम्मेलन धुबड़ी शाखा के अध्यक्ष अनोप चन्द सेठिया, मंत्री विकास भण्डारी, सहमंत्री कांति लाल सेठिया, कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के मंडल ‘के’ के सहायक मंत्री संजय कुमार मोर, सलाहकार अशोक कुमार अग्रवाला, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार नाहटा तथा सदस्य जेठमल बोथरा, बेगराज बोथरा और राज कुमार खेतावत की सक्रिय भूमिका रही।

शिविर में गोपाल शर्मा के पुत्र बालक आराध्य शर्मा ने भी दोनों समय उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में भाग लिया। आयोजकों ने उसके सेवाभाव की सराहना की। इसके अलावा समाज के अनेक लोगों ने भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया।

मारवाड़ी सम्मेलन की धुबड़ी शाखा ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। शाखा ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सहयोग, एकजुटता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *