परिसीमन विधेयक: प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर अहम बैठक, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद
थर्ड आई न्यूज
नई दिल्ली I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक को शानदार बताते हुए कहा कि विभिन्न मुद्दों पर उपयोगी चर्चा हुई। वहीं, भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसमें 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने और महत्वपूर्ण विधायी कार्यवाही के दौरान सरकार के पक्ष का समर्थन करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयकों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इस बैठक को विधेयक से जुड़ी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस जोड़-तोड़ की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने भी अपने बड़े नेताओं में कई क्षेत्र बांट रखे हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। दरअसल, इस बार बिल पास कराने के लिए राह न तो सरकार के लिए आसान है। और न ही विधेयक को गिराने के लिए कांग्रेस की राह। ऐसे में दोनों लगातार जमीन पर डटे हैं। अपने-अपने बहुमत को जुटा रहे हैं।
कौन कहां किन सांसदों से कर रहा मुलाकात?
रिपोर्टस् के मुताबिक, बिहार के सांसदों की बैठक केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह के आवास पर, यूपी के सांसदों की बैठक केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान के आवास पर, पश्चिम बंगाल के सांसदों की बैठक केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के आवास पर और नॉर्थ ईस्ट के सांसदों की बैठक केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के यहां आयोजित की गई है। मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा और हिमाचल के सांसदों के साथ जेपी नड्डा मुलाकात कर रहे हैं। वहीं आंध्र के सांसदों की जिम्मेदारी राम मोहन नायडू को सौंपी गई है।

