जेसीआई जोन 25 के 9 चैप्टरों द्वारा ‘पिंक सिरोज’ का सामूहिक आयोजन,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली गई रैली

थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 8 मार्च। जेसीआई जोन 25 के तत्वावधान में गुवाहाटी स्थित जेसीआई के विभिन्न चैप्टरों के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन शनिवार सुबह पान बाजार स्थित फूड विला के सामने किया गया। इस अवसर पर जेसीआई जोन 25 की अध्यक्ष गुंजन हरलालका के नेतृत्व में ‘पिंक सिरोज’ नामक महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत एक रैली निकाली गई, जिसमें जेसीआई गुवाहाटी, जेसीआई गुवाहाटी बिजारियन, जेसीआई गुवाहाटी पाथफाइंडर्स, जेसीआई गुवाहाटी प्रिंसेस, जेसीआई गुवाहाटी हुनर, जेसीआई गुवाहाटी अचीवर्स, जेसीआई गुवाहाटी लुईत, जेसीआई दिसपुर कैपिटल्स तथा जेसीआई गुवाहाटी बिजवूमेन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुंजन हरलालका ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में संस्था द्वारा और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं, विशेष आमंत्रित हेल्थ एंड लाइफस्टाइल कोच सोनिया सरडा ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और दैनिक दिनचर्या में स्वास्थ्य पर ध्यान देने की महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित योग प्रशिक्षिका दीपिका शर्मा ने महिलाओं को योग अभ्यास भी करवाया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जोन डायरेक्टर लेडी जेसीज प्रिया तिवारी, जोन 25 के कई पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में जेसीआई गुवाहाटी की अध्यक्ष रोशनी बैद, जेसीआई गुवाहाटी बिजारियन की अध्यक्ष खुशबू बरडिया, जेसीआई गुवाहाटी पाथफाइंडर्स की अध्यक्ष मीनाक्षी दमानी, जेसीआई गुवाहाटी प्रिंसेस की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, जेसीआई गुवाहाटी हुनर की अध्यक्ष नेहा गुप्ता, जेसीआई गुवाहाटी अचीवर्स की अध्यक्ष रेशमा अग्रवाल, जेसीआई गुवाहाटी लुईत की अध्यक्ष बबीता अग्रवाल, जेसीआई दिसपुर कैपिटल्स की अध्यक्ष नमीषा जैन और जेसीआई गुवाहाटी बिजवूमेन की अध्यक्ष प्रियंका पारीक सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।