मारवाड़ी युवा मंच : मंचशाला 2.0 कार्यशाला में संगठनात्मक दक्षता पर केंद्रित प्रशिक्षण, 38 सदस्यों ने की सक्रिय भागीदारी
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी, 5 मई। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर और अमृत उदय शाखा द्वारा संयुक्त रूप से ‘मंचशाला 2.0’ कार्यशाला का सफल आयोजन आठगांव स्थित ए.पी. होम्स परिसर में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य मंच के सदस्यों में संगठनात्मक दक्षता, बैठक संचालन की प्रक्रिया और उत्तरदायित्व की समझ को सुदृढ़ करना था।
कार्यशाला में मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने मंच के प्रति अपनी पांच सूत्रीय विचारधारा को प्रभावशाली और सहज शैली में प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सदस्यों को गहराई से प्रेरित किया। प्रशिक्षक दीपक सारडा ने बैठक संचालन, सदस्यों के कर्तव्य और अन्य संगठनात्मक पहलुओं को स्पष्ट एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझाया, जिससे सभी प्रतिभागी विषयवस्तु से भलीभांति जुड़ सके।
गुवाहाटी महानगर की विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों को जोड़ने के प्रयास के तहत 38 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी की। उक्त कार्यशाला के प्रति सदस्यों का आग्रह इसकी लोकप्रियता और उपयोगिता का परिचायक रहा।
इस आयोजन को सफल बनाने में संयोजक श्याम मलानी, सोनू जालान, प्राची पारीक और मयंक कुंडलिया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की जानकारी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी प्रतीक अग्रवाल द्वारा साझा की गई।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">