दीपावली की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार, तीज त्योहार और राधा रमण क्रिएशन में ग्राहकों की बढ़ी आवाजाही
थर्ड आई न्यूज
जोरहाट। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही जोरहाट के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों को आकर्षक ढंग से सजाने और त्योहार की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं। फुटपाथों पर लगी अस्थायी दुकानों से लेकर विभिन्न प्रतिष्ठानों तक सजावटी और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है।
इसी क्रम में बालीबाट स्थित ‘तीज त्योहार’ प्रतिष्ठान में भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। यह प्रतिष्ठान हर वर्ष त्योहारों के दौरान ग्राहकों के पसंदीदा खरीदारी स्थलों में शामिल रहता है। यहां पूजा सामग्री से लेकर घर की सजावट और विभिन्न त्योहारों से संबंधित सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध होने के कारण लोगों को खरीदारी में सुविधा मिलती है।
दीपावली के अवसर पर प्रतिष्ठान की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष छूट की व्यवस्था की गई है। तीज त्योहार के एक्सक्लूसिव काउंटर ‘राधा रमण क्रिएशन’ में आकर्षक डिजाइन के बंदनवार, तोरण, लटकन और घर की सजावट से जुड़े कई तरह के सामान उपलब्ध हैं। ओल्ड बालीबाट में राजेश साड़ी के सामने स्थित इस काउंटर पर ग्राहकों को 10 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
आकर्षक डिजाइन, गुणवत्ता और किफायती कीमतों के चलते धनतेरस से पहले ही यहां ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ती यह रौनक त्योहार के उत्साह और खरीदारी की तैयारियों को बयां कर रही है।

