नगांव : निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि शाखा ने वितरित किया शरबत, राहगीरों को मिली राहत

थर्ड आई न्यूज

नगांव से जयप्रकाश सिंह

चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी के बीच निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच (मायूम) नगांव समृद्धि शाखा द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। “अमृतधारा” कार्यक्रम के तहत हैबरगांव बाजार (लोहा पट्टी) में राहगीरों के बीच आम का ठंडा शरबत वितरित किया गया।

गर्मी में राहत देने वाले इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों ने शरबत का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान मार्ग से गुजर रहे यात्री, दुकानदार व आमजन को स्वच्छ और शीतल पेय प्रदान कर सेवा और सहानुभूति का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समृद्धि शाखा की सभी सदस्याओं का सक्रिय योगदान रहा। शाखा की अध्यक्ष निमिषा अग्रवाल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “समाज के प्रति सेवा का यह संकल्प मंच की प्राथमिकता है।”

कार्यक्रम की जानकारी शाखा की जनसंपर्क अधिकारी पिंकी नागरका द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि मंच भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों के आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *