Header Advertisement     

राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति ने बच्चों संग हर्षोल्लास से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी । राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति ने विष्णुपुर विद्या निकेतन हाई स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स की भव्य परेड और भारत माता की जयकारों के साथ हुई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा, वार्ड काउंसलर बृजेश देव, मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल, समिति की चेयरपर्सन संतोष शर्मा और समिति अध्यक्ष सारिका अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया।

समिति की ओर से विद्यालय में बच्चों के लिए ठंडे पानी की मशीन स्थापित की गई, जिसका दान शिव सहाय सांवरमल सांगानेरिया चैरिटेबल ट्रस्ट, गुवाहाटी की ओर से किया गया।

प्रतियोगिताएँ और पुरस्कार :
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया —
• प्रथम पुरस्कार : वब्रिता सतवानी
• द्वितीय पुरस्कार : पूर्णिमा मंडल
• तृतीय पुरस्कार : मरिग्नशी सिल
• सांत्वना पुरस्कार : आकांशा सील

स्वागत एवं संचालन :
समिति की संगोजिकाएँ किरण धानुका और बबीता अग्रवाल ने विद्यालय प्रबंधन, मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों का स्वागत फुलम गमछा से किया। लगभग 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति की ओर से बच्चों को मिठाई और चॉकलेट भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम का संचालन समिति की सचिव पूजा शर्मा ने किया। इसे सफल बनाने में कोषाध्यक्ष पिंकी बैंगनी, उपाध्यक्ष सविता अग्रवाल, विनीता क्याल, पिंकी जैन, सदस्य खुशबू मोर, सरोज काकड़ा, मंजू अग्रवाल और किरण अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *