मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा कल करेंगे होजाई का दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

थर्ड आई न्यूज
होजाई से रमेश मुंदड़ा
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा मंगलवार को अपने अतिव्यस्त कार्यक्रमों के तहत होजाई जिले का दौरा करेंगे। जिला प्रशासन ने उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।
कार्यक्रम का समय-सारणी :
सुबह 10:00 बजे:
श्रीमंत शंकरदेव नगर स्थित जिला मुख्यालय खेल मैदान में मुख्यमंत्री एमएमयूए योजना के तहत लाभार्थियों को चेक वितरित करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे:
डबका शहर में स्थित गोपाल जीयू मंदिर एवं गीता आश्रम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर बाद:
होजाई के सागर बस्ती में निर्मित रवींद्रनाथ ठाकुर विश्वविद्यालय के नए सर जगदीश चंद्र बोस कैंपस का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री छात्र-छात्राओं और विशिष्ट अतिथियों को संबोधित करेंगे।
जिला प्रशासन की तैयारी :
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।