अखिल असम भोजपुरी युवा छात्र परिषद की नई केंद्रीय समिति गठित
नगांव से जयप्रकाश सिंह
असम में भोजपुरी भाषा, संस्कृति और युवा-छात्र हितों के लिए कार्य करने वाली संस्था अखिल असम भोजपुरी युवा छात्र परिषद की नई केंद्रीय समिति का गठन हो गया है।
6 दिसंबर 2025 को आयोजित वर्चुअल बैठक में संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में पुरानी केंद्रीय समिति को भंग कर नई 29 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक की शुरुआत पूर्व महासचिव ज्वाला सिंह ने उद्देश्य व्याख्या के साथ की।
नई केंद्रीय समिति के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
- सभापति – गुलाब चंद चौहान
- उप-सभापति – संजय कलवार, रंजीत प्रसाद
- महासचिव – ज्वाला सिंह, धीरज कुमार दास
- सचिव – अरुण शर्मा, विकास जायसवाल, दिनेश मलाह
- सांगठनिक सचिव – प्रभात कुमार दास, रणवीर साहनी
- प्रचार सचिव – रमेश चौहान
- सांस्कृतिक सचिव – कृष्णा चौहान
- खेल सचिव – रंजीत प्रसाद
- शैक्षिक सचिव– विश्वजीत चौहान
इसके अलावा 15 अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
साथ ही एक चार सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया जिसमें
- एडवोकेट सुदामा चौहान,
- प्रोफेसर सोहन लाल यादव,
- एडवोकेट रामकृष्ण चौहान तथा
- इमरान सिद्दीकी शामिल हैं।
नवगठित समिति ने आज से ही परिषद के सभी कार्यों का दायित्व संभाल लिया है। अगले 20 दिनों के भीतर पूर्ण बैठक बुलाकर शेष रिक्त पदों को भरने और आगे की कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया है।
यह जानकारी महासचिव ज्वाला सिंह ने दी।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">