नगांव सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 2006 बैच का भावपूर्ण पुनर्मिलन समारोह संपन्न
थर्ड आई न्यूज
नगांव से जयप्रकाश सिंह
ऐतिहासिक नगांव सरकारी उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय में वर्ष 2006 में हाईस्कूल उत्तीर्ण पूर्व छात्रों की पहल पर एक आत्मीय, भावनात्मक एवं स्मरणीय पुनर्मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व शिक्षकगण तथा 2006 बैच के अनेक पूर्व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
लगभग दो दशकों के अंतराल के बाद एक ही मंच पर एकत्रित हुए सहपाठियों के बीच उत्साह, उमंग और पुरानी यादों का भावपूर्ण संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व शिक्षकों को पारंपरिक फुलाम गमछा, स्मृति-चिह्न, पुस्तक एवं जापी भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने शिक्षकीय जीवन से जुड़े अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के स्वर्णिम दिनों को स्मरण किया तथा पूर्व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं पूर्व छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के अमूल्य योगदान को नमन किया और विद्यालय की गरिमा, परंपरा एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामूहिक भोज के साथ हुआ। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में कहा कि इस पुनर्मिलन समारोह ने न केवल पुरानी मित्रता की मधुर स्मृतियों को जीवंत किया, बल्कि शिक्षक-छात्र संबंधों को और अधिक मजबूत व आत्मीय बनाने का कार्य भी किया।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">