alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

नगांव में असमिया साहित्य सम्मेलन का 13वां स्थापना दिवस संपन्न, 20 पत्रकार सम्मानित

थर्ड आई न्यूज

नगांव। असमिया साहित्य सम्मेलन के 13वें वार्षिक स्थापना दिवस का आयोजन आज सम्मेलन की नगांव जिला समिति के तत्वावधान में द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः जिला समिति के अध्यक्ष ऋषेश्वर ठेंगाल सैकिया द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात स्मृति तर्पण कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य चंद्रकांत बोरा ने किया।

दोपहर में जिला अध्यक्ष ऋषेश्वर ठेंगाल सैकिया की अध्यक्षता में आयोजित खुले सत्र में संपादिका निजरा शैकीया ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सम्मेलन की मासिक लघु पत्रिका ‘माहिली’ का विमोचन प्रसिद्ध चिकित्सक कृष्ण बोरा द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि पत्रिका का आकार भले ही छोटा हो, लेकिन उसका साहित्यिक महत्व अत्यंत बड़ा होता है। ऐसी पत्रिकाएं साहित्यिक विमर्श के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती हैं और रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करती हैं।

कार्यक्रम में नगांव जिले के 20 से अधिक पत्रकारों को सम्मेलन की ओर से फूलाम गामोछा, मानपत्र एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त डेढ़ दर्जन से अधिक कवियों ने कविता पाठ कर कार्यक्रम को साहित्यिक रंगों से सजा दिया, जिससे आयोजन अत्यंत यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *