alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

निर्विरोध अध्यक्ष बने आकाश शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा का नेतृत्व संभालेंगे

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी शाखा के सत्र 2026–27 के लिए अध्यक्ष पद पर आकाश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। शाखा के चुनाव अधिकारी राहुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित अवधि में केवल आकाश शर्मा का ही नामांकन प्राप्त हुआ था।

प्रारंभिक जांच एवं औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नामांकन पत्र को वैध पाया गया। अन्य किसी उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल न किए जाने के कारण आकाश शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

चुनाव अधिकारी राहुल शर्मा ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी शाखा संगठनात्मक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों में निरंतर प्रगति करेगी।

समाज के सदस्यों ने भी आकाश शर्मा के निर्विरोध चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *