कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए आगे आया लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग, विभिन्न अस्पतालों में किया सहयोग वितरण
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 23 फरवरी। कैंसर से जूझ रहे बच्चों के सहयोग हेतु लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग ने मानवीय पहल करते हुए सहायता का हाथ बढ़ाया। क्लब की जनसंपर्क अधिकारी पायल चड्ढा ने बताया कि अध्यक्ष बिमला कोचर के नेतृत्व में दो अलग-अलग अस्पतालों में उपचाररत बच्चों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग प्रदान किया गया।
अध्यक्ष बिमला कोचर ने जानकारी दी कि लायंस जिले की वन डिस्ट्रिक्ट–वन एक्टिविटी के अंतर्गत फरवरी माह में मानव सेवा का यह विशेष कार्य संपादित किया गया। सचिव स्वाती चौधरी ने बताया कि “लायंस लिटिल फाइटर्स” परियोजना के तहत पहला सेवा कार्य सेंट जुड इंडिया में किया गया, जहाँ बच्चों के लिए फोल्डिंग स्टडी टेबल, ड्राई फ्रूट्स और राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।
इसके साथ ही “लिटिल वारियर्स” परियोजना के अंतर्गत डॉ. बी. बरुआ कैंसर संस्थान के पैडियाट्रिक विभाग में बच्चों के उपयोग हेतु पुस्तकों को सुरक्षित रखने के लिए अलमारी प्रदान की गई।
कोषाध्यक्ष रेनु अग्रवाल ने बताया कि इस सेवा कार्य को सफल बनाने में मधुलिका बंका, सुनीता अग्रवाल, सीमा गोयनका, सरोज जालान, सरोज खेतान, अंजू अग्रवाल सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बिमला कोचर, सचिव स्वाती चौधरी, कोषाध्यक्ष रेनु अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका मधुलिका बंका, संगीता केजरीवाल तथा क्लब के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मानव सेवा के इस प्रयास को समाज के प्रति क्लब की संवेदनशील प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण माना जा रहा है।

