alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

शिवकुमार पारीक बने विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, पूर्वोत्तर को मिला सशक्त प्रतिनिधित्व

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। गुवाहाटी के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विप्र फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्ता शिवकुमार पारीक को वर्ष 2026–28 के लिए संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन उनके दीर्घकालिक सामाजिक योगदान, संगठन के प्रति निष्ठा और विप्र समाज को संगठित करने के निरंतर प्रयासों के आधार पर किया गया है।

शिवकुमार पारीक ने गुवाहाटी सहित पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व और सक्रियता के चलते विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों को नई गति मिली है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों में एकता और समन्वय को बल मिला है।

उनके राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने से असम एवं पूर्वोत्तर भारत के विप्र समाज को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है। इससे क्षेत्रीय मुद्दों और सामाजिक पहल को व्यापक मंच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, कार्यशैली और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *