नगांव में चुनावी सरगर्मी तेज, भाजपा प्रत्याशी रूपक शर्मा ने 10 चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन
थर्ड आई न्यूज
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जिले में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगांव–बटद्रवा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं विधायक रूपक शर्मा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति देते हुए नगांव पौरसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 10 प्रमुख चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया।
हैबरगांव मंडल के अंतर्गत वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 6, 19, 20, 21 और 22 में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर रूपक शर्मा ने कहा कि उन्हें जनता से मिल रहे स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से वे अत्यंत उत्साहित हैं।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘अरुणोदय योजना’ जैसे मुद्दों पर महिलाओं के पहनावे को लेकर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
उल्लेखनीय है कि चुनावी माहौल के बीच सभी दल अपने-अपने स्तर पर प्रचार को धार देने में जुटे हैं, जिससे नगांव–बटद्रवा क्षेत्र में मुकाबला और भी रोचक होता जा रहा है।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">