alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

“मैं स्थानीय हूं, जीत तय है”- दिसपुर से निर्दलीय उम्मीदवार जयंत दास का बड़ा दावा

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी: दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व भाजपा नेता जयंत कुमार दास ने 2026 के विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर पूरा विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता से उनका गहरा जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

चुनाव प्रचार के दौरान जयंत कुमार दास ने कहा, “मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं क्योंकि मैं यहीं का रहने वाला हूं। मैं हमेशा लोगों के बीच रहा हूं और कोविड काल के दौरान भी मैंने लोगों को भोजन और दवाइयां उपलब्ध कराई हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि दिसपुर के शिक्षित मतदाता समझदारी से निर्णय लेंगे और उन्हें पूरा भरोसा है कि वे उनके पक्ष में मतदान करेंगे। दास ने अपनी जीत को लेकर “100 प्रतिशत निश्चित” होने का दावा भी किया।

दिसपुर सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां प्रद्युत बोरदोलोई भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं, जबकि मीरा बोरठाकुर गोस्वामी कांग्रेस की प्रत्याशी हैं।

गौरतलब है कि जयंत कुमार दास पहले भाजपा से जुड़े रहे हैं, लेकिन टिकट न मिलने के बाद वे इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे हैं और अपने स्थानीय जुड़ाव के आधार पर चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *