alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड द्वारा “लायंस शी मैटर्स” अभियान के तहत नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन ड्राइव का आयोजन

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी । लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड, लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322G, ने अपने “वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी” कार्यक्रम के तहत मार्च माह में “लायंस शी मैटर्स” नामक एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत 28 मार्च 2026 को शनिवार को दोपहर 3:30 बजे से 6:00 बजे तक स्नेह बंधन आश्रम, बेलतल्ला, जयनगर में एक नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. ईशा गोयल, एम.एस. ऑब्स्टेट्रिक्स और गायनैकोलॉजी (जीएमसीएच), लैप्रोस्कोपी और इनफर्टिलिटी में प्रशिक्षित, जो अपोलो क्लिनिक, दिसपुर, प्रतीक्षा हॉस्पिटल और नेओटिया भागीरथी हॉस्पिटल में परामर्शदाता हैं, की देखरेख में वैक्सीनेशन और मेडिकल सपोर्ट प्रदान किया गया।

गोल्ड क्लब की सदस्या और प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन डॉ. ईशा गोयल ने सर्वाइकल कैंसर के विषय में विस्तृत और महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने इस बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय तथा इसके टीकाकरण (वैक्‍सीन) के लाभ एवं संभावित दुष्प्रभावों के बारे में सभी को जागरूक किया। इस अवसर पर कुल 18 लड़कियों को निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण भी कराया गया, जो कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। डॉ. ईशा गोयल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन तीन डोज में दी जाती है जिसे उम्र के अनुसार दिया जाएगा, 2 या 3 महीने के अंतराल के बीच में दूसरी वैक्सीन दी जाएगी जो वह भी निःशुल्क ही दी जाएगी।

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड के अध्यक्ष लायन दीपक भजनका की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफल रहा।इस अवसर पर लायन इंदु भजनका, लायन ममता सर्राफ, लायन सुमिता सिंघल, लायन विनिता खेतावत और लायन पिंकी प्रजापत उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *