सामाजिक एकता की दिशा में बढ़ते कदम : मारवाड़ी छः न्याति ब्राह्मण सभा, नगांव जिला समिति की बैठक संपन्न

थर्ड आई न्यूज
नगांव से डिंपल शर्मा
मारवाड़ी छः न्याति ब्राह्मण सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक संजय शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक की सूचना व्हाट्सएप समूह के माध्यम से सभी सदस्यों को दी गई थी। उक्त बैठक में जुगल किशोर शर्मा (अध्यक्ष), संजय शर्मा पारीक, प्रदीप पारीक, बनवारी लाल शर्मा, सौरभ कुमार शर्मा, जितेंद्र पारीक, विवेकानंद शर्मा, शिव शंकर शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, सुरेश शर्मा, गौरव शर्मा, हरीश शर्मा, हेमंत कुमार शर्मा, हनुमान राम शर्मा, कमल कुमार पारीक, पुरुषोत्तम शर्मा, किशन कुमार शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सीताराम शर्मा, महेश शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, सांवरमल शर्मा, अनूप शर्मा सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विभिन्न सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए:
संजय शर्मा पारीक ने समाज के लिए जमीन क्रय करने का प्रस्ताव रखा।
अशोक शर्मा (शर्मा स्वीट्स) ने कहा कि जमीन खरीदकर भवन निर्माण किया जाए, और इसके लिए भारत के विभिन्न हिस्सों में जाकर धन संग्रह किया जा सकता है।
सीताराम (बरापुजिया वाले) ने सदस्यता प्रणाली लागू करने और सदस्यता शुल्क निर्धारित करने का सुझाव दिया।
प्रदीप पारीक ने संगठन का विस्तार वृहत्तर नगांव जिला स्तर तक करने की बात कही।
पुरुषोत्तम शर्मा ने वार्षिक सदस्यता शुल्क ₹500 और ₹1100 के दो वर्गों में निर्धारित करने का प्रस्ताव दिया।
जितेंद्र शर्मा (मिशा वाले) ने जिला और गांव स्तर पर टीम बनाकर अधिकाधिक सदस्यों को जोड़ने की योजना पर जोर दिया।
पुरुषोत्तम शर्मा (रोहा) ने सभा का नाम बदलकर ब्राह्मण सभा नगांव जिला समिति करने का सुझाव दिया।
इन विचार-विमर्श के बाद कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल, सलाहकार मंडल, उपाध्यक्ष, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, एवं अन्य पदाधिकारियों की सूची तैयार की गई। अंतिम निर्णय अध्यक्ष, सचिव और अन्य वरिष्ठ सदस्यों की बैठक के बाद लिया जाएगा।
बैठक में ब्राह्मण सभा नगांव जिला समिति नाम को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया, जिसमें राजस्थान और हरियाणा के ब्राह्मण समाज के बंधु शामिल होंगे। सदस्यता शुल्क ₹500 और ₹1100 निर्धारित किया गया, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों के लिए ₹1100 शुल्क तय किया गया।
बैठक के अंत में अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने सभी सदस्यों के सुझावों को स्वीकार करते हुए संगठन को गति देने और एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने संस्था के उद्देश्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर संजय शर्मा पारीक और उनके परिवार द्वारा सह-भोज की सुंदर व्यवस्था की गई। अंत में, उनके परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, और सभा को विधिवत संपन्न घोषित किया गया। इस आशय की जानकारी अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा द्वारा दी गई।