Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में फिर गिरावट; सेंसेक्स 589 अंक गिरा, निफ्टी 24050 के नीचे

थर्ड आई न्यूज
नई दिल्ली I भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 588.90 (0.73%) अंकों की गिरावट के साथ 79,212.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 207.36 (0.86%) अंक टूटकर 24,039.35 पर पहुंच गया। इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 7 पैसे की गिरावट के साथ 85.40 के स्तर पर बंद हुआ।