गौड़ महिला समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित, भावी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी। गौड़ महिला समिति की कार्यकारिणी बैठक सादगी के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष संतोष शर्मा ने की। मंत्री ज्योति शर्मा ने पिछली बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

बैठक में आगामी कार्य योजनाओं और सामाजिक सेवा से जुड़े भावी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, समिति की सदस्य संख्या बढ़ाने हेतु सदस्यता विस्तार पर भी विचार-विमर्श हुआ।

सभा में समिति की वरिष्ठ सलाहकार छाया तिवाड़ी, कमला लाटा और ममता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनकी मार्गदर्शक उपस्थिति ने चर्चा को सारगर्भित और उद्देश्यपूर्ण दिशा दी।

इस अवसर पर स्नेहल शर्मा, अश्विनी शर्मा, कुसुम शर्मा, रिंकी शर्मा, रश्मि शर्मा, वंदना शर्मा, स्वाति भातरा, रजनी शर्मा, सीमा शर्मा और सुमन शर्मा सहित कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने संगठन को अधिक सक्रिय, जनसेवी और प्रभावी बनाने के लिए अपने विचार रखे।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि समिति सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा क्षेत्र में अपनी भागीदारी को और सशक्त बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *