लायंस डिस्ट्रिक्ट 322जी में लायंस क्लब ऑफ अगरतला मेट्रो का गठन, 56 चार्टर सदस्य जुड़े

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 9 सितंबर । लायंस डिस्ट्रिक्ट 322जी के जिला पाल पंकज पोद्दार के कुशल नेतृत्व में सेवा यात्रा का विस्तार जारी है। इसी कड़ी में त्रिपुरा में एक ऐतिहासिक अवसर पर लायंस क्लब ऑफ अगरतला मेट्रो का औपचारिक गठन किया गया और 56 चार्टर सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस आयोजन ने जिले की सेवा यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

समारोह में इंडक्शन ऑफिसर के रूप में लायन ऋषभ लोढ़ा ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई। नवनियुक्त चार्टर्ड अध्यक्ष नंदा पॉल ने क्लब के पहले वर्ष का नेतृत्व संभाला। जिला पाल पंकज पोद्दार ने चार्टर औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया, जबकि पीएमसीसी लायन एम.पी. अग्रवाल ने क्लब के पहले निदेशक मंडल की स्थापना की।

इस भव्य समारोह में पीडीजी शुभंकर सेन, पीडीजी बी.एस. राठौर, एलसीआईएफ समन्वयक राजकुमार खखोलिया, डीजीएमटी समन्वयक अजय पोद्दार, सीटी राजेश अग्रवाल, लीडर्स अंतिमा लोढ़ा और कंचन पोद्दार, रीजन चेयरपर्सन, ज़ोन चेयरपर्सन और त्रिपुरा क्षेत्र के कई कैबिनेट सदस्य उपस्थित रहे। अगरतला के विभिन्न क्लबों से बड़ी संख्या में लायंस सदस्यगण भी शामिल हुए।

जिला जनसंपर्क अधिकारी नीरू काबरा ने बताया कि लायंस क्लब ऑफ अगरतला मेट्रो के गठन से त्रिपुरा में लायंस आंदोलन को नई ऊर्जा और गति मिली है। नए क्लब ने एक मजबूत टीम भावना के साथ लायंस के आदर्श वाक्य “हम सेवा करते हैं” को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *