गोपाष्टमी पर्व पर आठगांव गौशाला में कल विशेष गौ पूजन एवं सेवा कार्यक्रम
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 29 अक्टूबर 2025।श्री गौहाटी गौशाला पिछले 109 वर्षों से गौ सेवा और संरक्षण के लिए समर्पित संस्था है । संस्था इस वर्ष गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में केवल गौ पूजन एवं गौ सेवा का आयोजन करेगी। यह एक दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार, 30 अक्टूबर को आठगांव स्थित गौशाला प्रांगण में सम्पन्न होगा।…

