पारीक सभा गुवाहाटी का फाग उत्सव 22 फरवरी को, आमसोई टी एस्टेट में होगा आयोजन
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी। पारीक सभा, गुवाहाटी तथा इसकी दोनों इकाइयों—पारीक युवक परिषद और पारीक महिला परिषद—की कार्यकारिणी समितियों की संयुक्त बैठक परशुराम सेवा सदन में दिनेश पारीक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फाल्गुन मास के पावन अवसर पर आगामी 22 फरवरी को भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
युवक परिषद के अध्यक्ष दिनेश जोशी एवं महिला परिषद की अध्यक्ष कौशल्या व्यास ने जानकारी दी कि यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम परेश पारीक ग्रुप के चाय बागान, आमसोई टी एस्टेट में आयोजित होगा। मंत्री अशोक जोशी और सिद्धार्थ पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में राधा–कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत फाग गीतों की मधुर प्रस्तुतियों के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
फाग उत्सव के दौरान राजस्थानी लोकगीतों के साथ असमिया संस्कृति से जुड़े लोकगीतों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे उत्सव का स्वरूप और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनेगा। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है, जबकि इच्छुक सदस्य निजी वाहनों से भी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकेंगे।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार पारीक, परेश पारीक, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर पारीक, संयुक्त मंत्री श्याम सुंदर पारीक, वरिष्ठ सदस्य लादूराम पारीक, राजकुमार पारीक, मुकेश पारीक, अमित पारीक, अंकित पारीक, मुकेश शर्मा, निर्मला पारीक, रंजना पारीक, निशा शर्मा, सुषमा शर्मा, उर्मी पारीक, प्रीति पारीक सहित तीनों इकाइयों के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में विश्वास व्यक्त किया गया कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता से यह फाग उत्सव स्मरणीय और ऐतिहासिक बनेगा।

