मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा की 26वीं कार्यकारिणी की सातवीं बैठक संपन्न

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी I मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा की वर्ष 2025–26 की 26वीं कार्यकारिणी की सातवीं बैठक 2 फरवरी 2026 को फैंसी बाजार स्थित उमा शर्मा के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत शाखा अध्यक्ष नमिता दुधेरिया के स्वागत संबोधन तथा दिवंगत आत्माओं और विश्व शांति के लिए मौन रखकर की गई।

सचिव जया पारीक ने पिछली बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष ममता सेठी ने आय–व्यय का विवरण सदस्यों के समक्ष रखा।

बैठक में फरवरी माह में प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से होली मिलन समारोह, गणगौर पर्व आदि शामिल हैं। साथ ही आगामी सत्र की गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

शाखा अध्यक्ष नमिता दुधेरिया ने नववर्ष के अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों को उपहार भेंट किए। बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि सत्र 2024–25 के ‘minutes’ अभी तक स्नेहल बिदासरिया द्वारा उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष उमा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता सिंघानिया, उपाध्यक्ष कविता अग्रवाल, सह-सचिव नम्रता सुराणा, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता सर्राफ, बबीता हरलालका, जूही पांडेय, चांदनी वेद तथा सदस्य सीमा शर्मा और डिम्पल शर्मा उपस्थित रहीं।

अंत में सचिव जया पारीक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *