alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

Bihar New CM : सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा के विधायकों ने चुना अपना नेता

थर्ड आई न्यूज

पटना I भाजपा पहली बार बिहार में अपना सीएम बनाने जा रही है। सम्राट चौधरी का नाम नए मुख्यमंत्री के रूप में तय हो चुका है। इससे पहले, खरमास का अंतिम दिन नीतीश कुमार के इस्तीफे और विधायकों की बैठक के नाम है।

सम्राट चौधरी चुने गए विधायक दल के नेता :
राजद से जदयू के रास्ते भाजपा पहुंचे सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री दे रही है। वीर चंद्र पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अब सम्राट कुछ देर में लोकभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री :
दो बार डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, अब तक उनके नाम के आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन भाजपा के विश्वस सूत्रों की मानें तो सम्राट चौधरी ही बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा कार्यालय में सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। नीतीश कुमार भी सम्राट चौधरी ही मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। कहा जा रहा है कि भाजपा आलाकमान ने नीतीश कुमार के कहने पर ही सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *