alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

केंद्रीय विद्यालय नगांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं बोर्ड में 100% परिणाम से रचा नया कीर्तिमान

थर्ड आई न्यूज

नगांव से जयप्रकाश सिंह

सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही केंद्रीय विद्यालय नगांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर अपनी उपलब्धियों की परंपरा को कायम रखा।

इस वर्ष परीक्षा में कुल 124 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सभी विद्यार्थी सफल रहे। इनमें से 121 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 3 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विशेष बात यह रही कि 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

विद्यालय की छात्रा कामाखी बरुआ ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ध्रुवलोय शर्मा और दृष्टि पराशर ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि आदर्शिनी नंदी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में दृष्टि पराशर ने विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। अनिक घोष ने संस्कृत और एआई में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं चंद्रानी भारद्वाज, मनराज देव, मेघराज शर्मा, जुबिन बोरा, जन्नत महजबीन और अर्णव एच ने सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अपूर्ब दास ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *