पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, उत्तर लखीमपुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन: 10वीं सीबीएसई बोर्ड में 100% परिणाम
थर्ड आई न्यूज
लखीमपुर से बाबू देव पांडे
सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम के साथ ही पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उत्तर लखीमपुर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित किया।
इस वर्ष कुल 78 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी सफल रहे, जिससे विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। इनमें से 35 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 32 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विशेष उल्लेखनीय है कि 9 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में नवनीत नारायण साह ने 500 में से 492 अंक (98.40%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अधिराज उपमन्यु ने 483 अंक (96.60%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मृगांका ज्योति दत्ता ने 477 अंक (95.40%) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज वर्मा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">