लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड का पशु कल्याण अभियान, गौशाला में सफाई व आहार वितरण
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 22 अप्रैल 2026।
लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड ने इंटरनेशनल एनवायरनमेंट सर्विस वीक के तहत बेलतल्ला गौशाला में सफाई अभियान और पशु आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य पशुओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना रहा।
क्लब के अध्यक्ष दीपक भजनका की उपस्थिति में आयोजित इस अभियान में सदस्यों ने गौशाला परिसर की सफाई में सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही पशुओं के लिए आहार सामग्री वितरित कर उनके पोषण और देखभाल में योगदान दिया।
इस दौरान क्लब की टीम ने वशिष्ठ आश्रम का भी दौरा किया, जहाँ बंदरों और बकरियों को नट्स और केले वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पशु कल्याण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
प्रोजेक्ट चेयरपर्सन संदीप भजनका ने बताया कि क्लब का उद्देश्य समाज में पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। जनसंपर्क अधिकारी जया पारीक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को पर्यावरण और बेजुबान प्राणियों के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराते हैं।
कार्यक्रम में नवीन अग्रवाल और राहुल तुलस्यान सहित क्लब के अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। यह अभियान सामूहिक प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

