लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड द्वारा 5वें आर्टिफिशियल लिम्ब कैंप का सफल आयोजन

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी । लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड* ने शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे से कल्याण भवन, गणेशगुरी, दिसपुर में अपना 5वां कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया। इस कैंप में जयपुर फूट के विशेषज्ञों द्वारा 20 दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए, जिससे उन्हें नई जिंदगी मिली।

प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन अनिल गर्ग (पूर्व अध्यक्ष) और लायन दीपक डागा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम जरूरतमंद लोगों को लिम्ब प्रदान करें और उन्हें अपने जीवन में स्वतंत्र रूप से जीने में मदद करें। इस कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आर्टिफिशियल लिम्ब प्रदान करना है और उनके जीवन को सहज बनाना है। कैंप में 20 लोगों को आर्टिफिशियल लिम्ब लगाए गए और वे संतुष्ट हुए, जिससे उनके जीवन में नए आयाम खुल गए।

गोल्ड क्लब के( संस्थापक अध्यक्ष) लायन अशोक गोयल और (पूर्व अध्यक्ष) लायन संदीप भजनका ने कहा कि हमें इस प्रोजेक्ट पर गर्व है और हमें उम्मीद है कि यह जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। जनसंपर्क अधिकारी लायन जया पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में लायन पंकज पोद्दार (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), लायन एम. पी. अगरवाला (आईडी एंडोर्सी), लायन मनोज भजनका (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट) और लायन राजेश अगरवाला (वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-1 इलेक्ट) ने शिरकत की। अन्य लायन सदस्यों में नवीन अग्रवाल, राकेश पारीक, अमित पोद्दार, विक्रम अग्रवाल, राहुल तुलस्यान, ईंदू भजनका, सलोनी भजनका, नीति गर्ग, ज्योति डागा, सुमिता सिंघल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।

कैंप का संचालन लायन अनिल गर्ग और लायन दीपक डागा ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष लायन दीपक भजनका, लायन दीपक डागा और लायन अनिल गर्ग ने स्मृति चिन्ह का खर्च भी उठाया। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड के अध्यक्ष लायन दीपक भजनका ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में इस पहल को जिला स्तर पर विस्तृत करने की योजना भी बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *