गुवाहाटी प्राइड लायंस क्लब की अनूठी पहल: ऑनलाइन बिहू नृत्य प्रतियोगिता में उभरीं प्रतिभाएं
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 6 मई 2026। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड द्वारा रोंगाली बिहू के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन बिहू नृत्य प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस आयोजन ने असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग…

