गुवाहाटी प्राइड लायंस क्लब की अनूठी पहल: ऑनलाइन बिहू नृत्य प्रतियोगिता में उभरीं प्रतिभाएं
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी, 6 मई 2026। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड द्वारा रोंगाली बिहू के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन बिहू नृत्य प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस आयोजन ने असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रंगाली बिहू नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
ग्रुप A (0–5 वर्ष):
प्रथम – जेनिशा अग्रवाल (नगांव)
द्वितीय – अन्विका चेतिया (गुवाहाटी)
ग्रुप B (6–10 वर्ष):
प्रथम – रुही सेठिया (बिलासीपारा)
द्वितीय – प्रांशी अग्रवाल (रंगिया)
ग्रुप C (11–15 वर्ष):
प्रथम – वर्षा अग्रवाल (रंगिया)
द्वितीय – काव्या सिंघी (बिलासीपारा)
ग्रुप D (16 वर्ष एवं उससे अधिक):
प्रथम – पूजा अग्रवाल (रंगिया)
द्वितीय – दीपस्मिता मंडल (गुवाहाटी)
प्रतियोगिता का संचालन शिल्पा नाहटा और सोनिया अग्रवाल ने किया, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ। क्लब ने सुप्रसिद्ध कलाकार एवं समाजसेवी इंद्राणी कोंवर को निर्णायक के रूप में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
सभी प्रतिभागियों को उनकी सहभागिता के लिए डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संस्थापक अध्यक्ष अनुप कुमार जाजोदिया ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
क्लब की ओर से यह भी बताया गया कि विजेताओं को शीघ्र आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

