ट्रेड एंड टैरिफ से ऊर्जा सुरक्षा तक…अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की पीएम मोदी से मुलाकात

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली l अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार 23 मई 2026 को अपने चार दिवसीय भारत दौरे की शुरुआत करते हुए वाया कोलकाता दिल्ली पहुंचे। करीब 14 वर्षों बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता दौरा हुआ। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की यह बैठक दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ में हुई। आपको बता दें कि करीब 14 वर्षों बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता दौरा हो रहा है। यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और क्वाड देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है।

नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच गहराते सामरिक रिश्तों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा कूटनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने का काम करेगी। गौरतलब है कि मुख्य कार्यक्रमों से पहले रुबियो ने कोलकाता का रुख किया था, जो इस दौरे के व्यापक दायरे को दर्शाता है। यह यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि इस समय क्षेत्रीय सुरक्षा से लेकर वैश्विक भू-राजनीति के तमाम अहम मुद्दों पर भारत और अमेरिका की सोच और आपसी कदम पहले से कहीं ज्यादा एक सुर में नजर आ रहे हैं।

कोलकाता में ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो :
अपने कोलकाता दौरे के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ जाकर मदर टेरेसा को याद किया। इस अनुभव को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे अपने लिए गर्व की बात बताया। रुबियो ने एक्स पर लिखा मदर टेरेसा ने सेवा और करुणा की एक महान विरासत बनाई है। आज उनके इस काम को श्रद्धांजलि देने और कैथोलिक आस्था को जमीन पर काम करते देखने के लिए मिशनरीज ऑफ चैरिटी जाना मेरे लिए सम्मान की बात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *