उत्तर लखीमपुर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम
थर्ड आई न्यूज
लखीमपुर से बाबू देव पांडे
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को उत्तर लखीमपुर में आर एस एस द्वारा विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
नगर कार्यवाह धीरज लहकर ने बताया है कि यह कार्यक्रम रविवार प्रातः 6:30 बजे आर एस एस कार्यालय, चिनातोलिया गाँव के थाना रोड स्थित आयोजित होगा।
उन्होंने सभी नागरिकों से योग कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। लहकर ने आह्वान किया कि सभी लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।
कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित हो।

