लखीमपुर में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 108 बार हुआ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ

थर्ड आई न्यूज़

लखीमपुर, 30 जून। उत्तर लखीमपुर स्थित श्री हनुमान चालीसा भक्त मंडली के तत्वावधान में ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार सायं जेल रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा के 108 पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

सायं 6:30 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित भक्तों ने अलग-अलग रागों में श्री हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भक्त मंडली के वरिष्ठ कार्यकर्ता पतिराम गुप्ता ने बताया कि मंडली द्वारा प्रत्येक माह पूर्णिमा के अवसर पर सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के अनुरोध पर उनके घरों एवं प्रतिष्ठानों में भी निःशुल्क सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ कराया जाता है।

कार्यक्रम में मंडली के संस्थापक सदस्य पतिराम गुप्ता, बाबूदेव पांडेय, अजय शर्मा, रमेश शर्मा, सुरेश शर्मा, जीवन राम, रीता सिंह, अमन गुप्ता, अंकज कुमार मंडल, दिग्विजय ठाकुर, आदित्य कुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस आशय की जानकारी श्री हनुमान चालीसा भक्त मंडली की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *